आपको जीवन से क्या चाहिए? Motivation for Women

आपको जीवन से क्या चाहिए? Motivation for Women ये शीर्षक अपने आपमें इतना महत्वपूर्ण है की ये एक विचारशील प्रश्न बन जाता है और खासतौर से महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आने का संकेत देता है।

आज के इस दौर में ये बेहद जरुरी है हम अपने लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने के बारे में सोचें और ये शीर्षक हमे हमारी सेल्फ मोटिवेशन की और बढ़ाने में मदद कर सकता है।
हम सभी इस बात से भली भाँती परिचित हैं की महिलायें समाज की वो अडिग स्तम्भ हैं जिसकी नींव उनके सपनों और हार्डवर्क पर टिकी हुई है। इस ब्लॉग के जरिये हम उनके इन्ही सपनों और हार्डवर्क को और सशक्त करने का प्रयास करेंगे

जिससे उनकी सोच को एक नई दिशा मिल सके और वो खुदको और प्रेरित महसूस कर सकें महिलाओं को अपने जीवन में आत्म-संवाद और खुदको प्रेरित करने की आवश्यकता होती है

और इस ब्लॉग के माध्यम से हम उन्हें वही प्रदान करने की कोशिश करेंगे जिससे वो खुदको और इस समाज को और भी ख़ास बना पाएं।

Motivation for Women
Motivation for Women

कैसे होगा महिलाओं का सशक्तिकरण? Motivation for Women

आज भी ये देखा जा सकता है कि कई जगहों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पुरुषों के लिए एक तरह की रस्म ही है, और ये अन्यायपूर्ण व्यवहार सदियों से चला आ रहा है,

खासतौर से पुरुषों की सोच आज भी यही है की महिलाओं पर वे अपना नियंत्रण बनाकर रखें जिससे उनका अधिकार उनपर बना रहे या कहें की महिलाएं पुरुषों पर आश्रित रहें।

आज भी कई समाज ऐसे हैं जो महिलाओं को संपत्ति रखने की अनुमति नहीं देते है, जैसे की उन्हें अपने माता-पिता की संपत्ति में से हिस्से की कोई जरूरत नहीं, और तो और उन्हें वोट देने का अधिकार तक नहीं दिया जाता।

वो जीवनशैली या नौकरी भी पसंद की चुनने की अधिकारी नहीं हैं। यदि उन्हें ये सब करना है तो उन्हें या तो अपने घर वालों से इसकी इजाज़त मांगनी पड़ेगी या फिर उन्हें इस बारे में सोचना ही छोड़ देना पड़ता है।

हालांकि प्राचीन काल में महिलाओं की स्थिति मजबूत थी और उन्हें पुरुषों के बराबर ही समझा जाता था बल्कि भारत में तो महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है।

लेकिन जैसे की नाम से ही मालूम पड़ता है महिला सशक्तिकरण का अर्थ है

अपनी शक्तियों का बोध करना और जरुरत पढ़ने पर उन्हें अपने कार्यों के हिसाब से प्रयोग करना।

जिसका मतलब ही यही है कि अपनी भौतिक संपत्तियों, बौद्धिक संसाधनों और

अपनी विचारधाराओं पर नियंत्रण रखा जाए और समाज में अपनी भागीदारी को बढ़ाया जाए।

चलिए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं :

खुद के लिए सेट करने होंगे स्मार्ट लक्ष्यMotivation for Women

यह महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विचार है जो महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्मार्ट लक्ष्य सेट करना महिलाओं के जीवन को महत्वपूर्ण दिशा में ले जाने में मदद करता है

और सफलता की ओर एक कदम आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Motivation for Women
Motivation for Women

स्मार्ट लक्ष्य क्या होता है और ये महिलाओं के लिए स्मार्ट लक्ष्य सेट करने के क्या मायने हैं ?

अक्सर महिलाएं काम के तनाव में अपने लिए समय निकालना ही भूल जाती हैं ऐसे में ये जानना जरुरी है

की महिलाओं के लिए स्मार्ट लक्ष्य क्या होते हैं

और स्मार्ट लक्ष्य सेट करते समय लक्ष्य की स्पष्टता, उसे मापने का तरीका,

विश्वास और समय सीमा का पालन करना आना चाहिए।

इसके अलावा महिलाओं को लक्ष्य को छोटे-मोटे स्वरूपों में विभाजित करने की जरुरत होती है

ताकि वे अपने प्रयासों को प्राथमिकता दे सकें और आसानी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकें।

ये भी पढ़ें : How To Live A Simple Life And Be Happy

Gussa Control Kaise Kare

How to Stop Overthinking and Relax

यदि महिलाएं स्मार्ट लक्ष्यों को सेट करती हैं तो वो उनके सपनों को पूरा करने में मदद करता है

जिससे उनके अपने कार्यों को प्रबल तरीके से निर्वहन करने की सामर्थ्य शक्ति मिलती है।

ये एक बेस्ट तरीका है जिसके माध्यम से महिलाएं अपने जीवन को सार्थक बना सकती हैं

और सफलता को महसूस कर सकती हैं, जब वे अपने खुद के लिए स्मार्ट लक्ष्य सेट करती हैं।

इस प्रकार से उठाये स्मार्ट लक्ष्य बनाने का पहला कदम: अपने आप को जानें,

अपने स्वप्नों को समझें, और अपने मूल इच्छाशक्ति को पहचाने। फिर आपको अपने लक्ष्य को सही दिशा में

कार्यरत करने की दिशा में विवेकपूर्ण, मापने योग्य, आवश्यक, संवादक, और समय-सीमित बनाने की आवश्यकता है।

स्मार्ट लक्ष्य बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है की हम अपनी प्राथमिकताओं को पहचानते हैं,

और हमें अपने सपनों को बनाने का मार्ग ढूंढने में मदद मिलती है।

ये स्मार्ट लक्ष्य हमें सामर्थ्य देते हैं अपने जीवन को अपने तरीके से निर्दिष्ट करने के लिए और अपनी सफलता की दिशा में बढ़ने के लिए।

महिलाओं के लिए पढ़ना लिखना जरूरी क्यों है? और क्या होते हैं इसके फायदे?

महिलाओं के लिए पढ़ा लिखा होना इसलिए भी जरूरी है

क्यूंकि महिलाएं अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना जानती हैं।

वे अपने अधिकारों का हनन नहीं बल्कि सही इस्तेमाल करके समाज को आगे बढ़ाने में यकीन रखती हैं

इसलिए कहते हैं की महिलाओं का पढ़ा लिखा होना अत्यंत आवश्यक है।

जिससे इस समाज को और बेहतर बनाया जा सके।
एक महिला का पढ़ा लिखा होना मतलब एक सशक्त, समृद्ध समाज।

महिलाओं के पढ़े लिखे होने के क्या होते हैं फायदे :

  • सही गलत समझने में होती है आसानी : महिलाओं के पढ़े लिखे होने से उन्हें दुनियादारी की आपा धापी को समझने में कोई उलझन नहीं रहती बल्कि वो उन्हें और भी बेहतर तरीके से समझकर उनमें और सुधार करने की कोशिश करती हैं।
  • पढ़ी लिखी महिला की स्थिति होती है मजबूत : पढ़ी लिखी महिला को आसानी से झुकाया नहीं जा सकता क्यूंकि वो अपनी समझ से उन बातों को और पक्षों को परख पाती हैं, जिन्हे एक अनपढ़ महिला को समझने में देर लगती है, इसी लिए पढ़ी लिखी महिलाओं की स्थिति समाज में होती है ज्यादा मजबूत।
  • नहीं रहती कॉन्फिडेंस की कमी : पढ़ी लिखी महिलाओं में अपनी बात को खुलकर बोलने का साहस पैदा होता है , इसके साथ ही साथ वे दूसरों की बात को अच्छे से समझ भी पाती हैं जिससे उनकी समझदारी का एक नमूना समाज के सामने पेश होता है। इसलिए कहते हैं पढ़े लिखे होने से महिलाओं में कॉन्फिडेंस की कमी नहीं रहती।

यह भी देखें : मेरी करोड़ों की कंपनियों के नाम से रास्ते फेमस हैं 🔥☝ | Kalpana Saroj | Josh Talks Hindi

क्या महिलाओं के लिए नौकरी या करियर बनाना जरुरी है?Motivation for Women

नौकरी करने का मुख्य कारण ही धन उपार्जित करना है और महिलाओं के लिए ये और भी ख़ास हो जाता है।

क्यूंकि हमारे समाज में आर्थिक निर्भरता के लिए आज भी कई महिलाओं को पुरुषों के आगे झुकना पड़ता है।

और महिलाओं को नौकरी करने से उनमे आत्म-निर्भरता आती है

जो समाज में खुदको साबित एवं स्थापित करने के लिए काफी अच्छा है।

कारीरशुदा या नौकरी पेशा महिलाएं अप टू डेट रहती हैं

वे शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तौर पर खुदको बेहतर बना पाती हैं

साथ ही साथ अपने परिवार को भी एक बेहतर स्वास्थ्य दे पाती हैं।

Conclusion

इसके अलावा महिलाओं को अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी, अपने घर तथा परिवार को भी बैलेंस बनाकर चलना आना चाहिए।

जिससे वे ज़िन्दगी में और भी बेहतरीन मिसाल कायम कर सकें और समाज में महिलाओं की भागीदारी की और एक कदम ज्यादा बढ़ा सकें।

आशा है की आपको इस आर्टिकल से कुछ वैल्यू मिली होगी।

यदि हाँ तो कृपया इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों खासतौर से महिलाओं को शेयर करें,

तथा हमें सपोर्ट करें। धन्यवाद 🙏

FAQ

महिलाओं को नौकरी करनी चाहिए या नहीं?

नौकरी करने का मुख्य कारण ही धन उपार्जित करना है
और महिलाओं के लिए ये और भी ख़ास हो जाता है।
क्यूंकि हमारे समाज में आर्थिक निर्भरता के लिए आज
भी कई महिलाओं को पुरुषों के आगे झुकना पड़ता है।
और महिलाओं को नौकरी करने से उनमे आत्म-निर्भरता आती है
जो समाज में खुदको साबित एवं स्थापित करने के लिए काफी अच्छा है

घर की महिलाओं का पढ़ा लिखा होना क्यों जरूरी है?

पढाई लिखे करने से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है और खासतौर से यदि घर की महिला पढ़ी लिखी हो तो वो अपने साथ साथ पुरे घर को पढ़ने का जिम्मा लेती है और उन्हें अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है। इसके अलावा

सही गलत समझने में होती है आसानी, पढ़ी लिखी महिला की स्थिति होती है मजबूत, नहीं रहती कॉन्फिडेंस की कमी
Motivation for Women

Motivation for Women

महिलाओं को शिक्षा का अधिकार किसने दिया?

महिलाओं को पढ़ने का अधिकार दिलाने वाली भी एक महिला ही थीं
जिनका नाम सावित्रीबाई फुले था। जिन्होंने महिलाओं के शिक्षा अधिकार
के लिए कई बार लोगों के पत्थर तक खाये लेकिन इनका साथ इनके पति ने दिया
जो एक समाजसेवी थे उनका नाम ज्योतिबा फुले था। इन्होने सारे समाज के खिलाफ
जाकर साल 1848 मे महिलाओं के लिए स्कूल बनवाया।

महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बने?

महिलाएं आत्म-निर्भर बनने के लिए अपनी बातों को खुलकर कहना सीखें,
पढाई करें, अपने करियर पर ध्यान दें तथा अपने आपको आर्थिक मजबूती
प्रदान करें तब जाके महिलाएं आत्म-निर्भर बन सकती हैं।

अब आप यहां तक पहुंच गए हैं तो हमे यकीन है की आपने पोस्ट को पूरा पढ़ लिया होगा यदि हाँ तो हमे कमेंट करके जरूर बताइये की कैसा लगा आपको हमारा ये पोस्ट। अगर आपको हमारे पोस्ट से जरा सी भी motivation मिलती है तो प्लीज हमें जरूर बताइये आपके कमैंट्स हमारे मोटिवेशन को बढ़ाते हैं |

2 thoughts on “आपको जीवन से क्या चाहिए? Motivation for Women”

Leave a Comment